ctet-july-2024-exam-date-notification-application-form-online-registration,CTET जुलाई 2024 डेट घोषित, 7 को होगी परीक्षा, ctet.nic.in पर सीटीईटी रजिस्ट्रेशन शुरू
CTET July 2024 Notification Out: सीबीएसई ने जुलाई 2024 में होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार CTET Exam का आयोजन रविवार, 7 जुलाई 2024 को किया जाएगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आप इसके लिए 2 अप्रैल, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी एप्लिकेशन फॉर्म का लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय है। इसके अलावा डायरेक्ट लिंक आगे इस खबर में भी मिल जाएगा।
20 भाषाओं में होगा सीटेट एग्जाम
सीटीईटी जुलाई 2024 एग्जाम पूरे देश के लगभग 136 शहरों में कुल 20 भाषाओं में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
CTET रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सिर्फ पेपर I या II के लिए सीटेट एग्जाम फीस 1000 रुपये है। जबकि दोनों पेपर I और II के लिए अप्लाई करने के लिए आपको 1200 रुपये CTET Form Fees भरनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति/ जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए सिर्फ एक पेपर के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है और दोनों पेपर्स के लिए 600 रुपये है।
कैटेगरी | केवल पेपर 1 या 2 के लिए | पेपर 1 और 2 दोनों के लिए |
जेनरल/ OBC (NCL) | 1000/- | 1200/- |
SC/ ST/ PwD | 500/- | 600/- |
सीटेट के लिए अप्लाई कैसे करें?
सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर दिख रहे "CTET July 2024 Registration" लिंक पर क्लिक करें। इस वाक्य में दिए लिंक को क्लिक करके भी अप्लाई कर सकते हैं।
लिंक पर क्लिक करने के बाद खुलने वाले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन जमा करें और पेज डाउनलोड कर लें।
भविष्य के लिए इस पेज का प्रिंटआउट लेकर अपने पास संभाल कर रखें।
सीटीईटी परीक्षा क्या है?
CTET
Full Form है- केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा। यह कक्षा 1 से 8 तक के
शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए जरूरी योग्यताओं में से एक है। यह
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास करने वालों को सीटेट सर्टिफिकेट मिलता है।
इसके आधार पर वे प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8)
टीचर की जॉब के लिए निकलने वाली वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की योग्यता
हासिल करते हैं। केंद्रीय विद्यालय (KVS), नवोदय विद्यालय (NVS) जैसे
केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए ये परीक्षा पास करना
अनिवार्य है।
CBT आधारित परीक्षा पर हो सकती है सहमति
जैसा कि आप सभी Candidates को पता है कि ऑफलाइन माध्यम से परीक्षाएं सीटेट परीक्षा इस बार कुछ जगहों पर लीक होने की खबरें निकलकर सामने आ रहे थे। लेकिन दुबारा आयोजित की मांग होने लगी ऐसे में सीबीएसई बोर्ड इंकार करते हुए कार्रवाई जारी रखें ताकि सफलतापूर्वक परिणाम घोषित हो पाए। ऐसे में अबकी बार परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट होता दिख रहा है।
जूनियर के लिए बीएड डिग्रीधारी करें आवेदन
आप सभी Candidates का सुप्रीम कोर्ट के प्राथमिकता के लिए 11 अगस्त को B.Ed का अयोग्य घोषित किए जाने के बाद प्राथमिक में आवेदन करना। अब आप सभी विद्यार्थियों के B.Ed के लिए कोई मतलब की बात नहीं होगी। ऐसे में यदि आप सभी Candidate जूनियर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप सभी Candidates के पेपर के लिए आवेदन करने का ₹1000 का तथा दोनों पेपर का आवेदन करने पर आपको ₹12000 का आवेदक शुल्क लगेगा।
ऐसे में आने वाले समय में यूपी में जूनियर शिक्षक के लिए 75000 संभावित भर्ती की योजनाएं बनाई जा रही हैं। लेकिन अभी फिलहाल सीटेट जूनियर B.Ed के लिए और आवश्यक यह बात हो जाती है।
मुझे उम्मीद है कि आप सभी लोगों को हमारे आर्टिकल जरूर ही पसंद आएगा। यदि आपको यह आर्टिकल पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले और आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद।
Please sent your feedback for this post 🙏